लेटेस्ट न्यूज़

दीपिका नागर केस में मायके ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप तो ससुराल ने दिखाए प्यार भरे वीडियो, आखिर क्या है सच?

ADVERTISEMENT

Deepika Nagar Case: ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की संदिग्ध मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. एक ओर मायके पक्ष दहेज प्रताड़ना और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा रहा है, वहीं ससुराल पक्ष सभी आरोपों को खारिज कर रहा है. वायरल वीडियो और विरोधाभासी बयानों के बीच यह मामला और भी जटिल होता जा रहा है.

social share
google news

Deepika Nagar Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. जलपुरा गांव की रहने वाली दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर जहां मायके पक्ष लगातार दहेज प्रताड़ना और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दीपिका को खुशहाल जीवन जीने वाली बहू बता रहा है. इस पूरे मामले ने अब एक ऐसी जटिल कहानी का रूप ले लिया है, जिसमें सच और दावे एक-दूसरे से टकराते नजर आ रहे हैं.