SSC CGL के 12256 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल
SSC NEW VACANCY: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

SSC CGL VACANCY
SSC CGL VACANCY: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस बार सिर्फ पदों की संख्या ही नहीं बढ़ी है, बल्कि परीक्षा के नियमों में भी कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. ऐसे में आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है.