लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में महिला को पीटते दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल...क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

वाराणसी में महिला के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला काशी विश्वनाथ मंदिर के पास का बताया जा रहा है, जहां फूल-माला बेचने वाली महिला के साथ पुलिसकर्मी का विवाद सामने आया.

social share
google news

Varanasi viral video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन और सरकार से सवाल उठाने शुरू कर दिए. घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया.