लेटेस्ट न्यूज़

CM शुभेंदू अधिकारी के पीए मर्डर केस में रिहा होते ही राज सिंह का क्षत्रिय महासभा से हुआ मोहभंग, परेशान होकर कही ये बात!

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बाइज्जत रिहा हुए बलिया निवासी राज सिंह ने संगठन और पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में क्षत्रिय महासभा ने साथ नहीं दिया जबकि कस्टडी में उन्हें एनकाउंटर की धमकियां तक मिलीं.

ADVERTISEMENT

Raj Singh
Raj Singh
social share
google news

Raj Singh about Kshatriya Mahasabha: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत पहचान के चलते गिरफ्तार हुए बलिया के राज सिंह ने बाइज्जत रिहा होने के बाद बड़ा बयान दिया है. सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव पद पर तैनात राज सिंह ने अपने संगठन के रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर किया है. यूपी Tak से खास बातचीत में राज सिंह ने दर्द बयां करते हुए कहा कि जब वह और उनका परिवार इस भयानक खाकी के खौफ और संकट से जूझ रहे थे तब संगठन का कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया.