लेखपाल भर्ती का रिटेन एग्जाम देने आए अभ्यर्थी, एक पद के लिए 46 दावेदार!
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में लेखपाल मेन्स परीक्षा 44 जिलों के 861 केंद्रों पर पूरी सुरक्षा के साथ आयोजित की गई. इसमें 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए और कड़ी जांच व्यवस्था की गई.इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध था.
उत्तर प्रदेश में लेखपाल मेन्स परीक्षा सम्पन्न हुई. इस परीक्षा का आयोजन 44 जिलों के 861 केंद्रों पर किया गया जहां 3,66,772 अभ्यर्थी शामिल हुए. यह भर्ती 7,944 पदों के लिए है और इसमें पहले चरण के लिए लाखों अभ्यर्थी पहले ही चयनित हो चुके हैं. परीक्षार्थियों की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कड़ी जांच और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई थी. परीक्षार्थी प्रवेश के दौरान सिर्फ आवश्यक दस्तावेज ही लेकर जा सके. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसी कोई भी चीजे परीक्षा केंद्रों में ले जाने की सख्त मनाही थी.