यूपी में लगेगी योगी की हैट्रिक या अखिलेश का PDA करेगा कमाल? चुनावी विश्लेषक प्रदीप गुप्ता का प्रिडिक्शन देखिए
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में राजनीतिक दलों की तैयारियां और चुनावी रणनीतियां जारी हैं. जातीय और धार्मिक समीकरण चुनाव को प्रभावित करेंगे. प्रदर्शन और नेतृत्व की स्वीकार्यता भी निर्णायक होगी. चुनावी नतीजे प्रदेश की सियासी दिशा तय करेंगे.
उत्तर प्रदेश का आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरे देश के लिए सबसे दिलचस्प और बड़ा सियासी अखाड़ा बनने जा रहा है. पश्चिम बंगाल के हालिया और चौंकाने वाले चुनावी नतीजों के बाद अब सबकी निगाहें देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर टिक गई हैं. सवाल बड़ा है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सत्ता को बरकरार रखते हुए हैट्रिक लगाएंगे या फिर 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे के साथ लगातार हुंकार भर रहे अखिलेश यादव बीजेपी के विजय रथ को रोककर सत्ता में वापसी करेंगे? वहीं हाशिए पर चल रही मायावती की बहुजन समाज पार्टी की ताकत को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं. इन तमाम कड़वे और सीधे सवालों के बीच देश के सबसे सटीक एग्जिट पोल के लिए मशहूर 'एक्सिस माय इंडिया' के फाउंडर प्रदीप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा जमीनी हकीकत और जनता के मूड को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है जिसने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.