लेटेस्ट न्यूज़

Crocodile Attack Gonda: सरयू नदी में मगरमच्छ का कहर, हाथ धोते समय युवक को खींचकर ले गया मगरमच्छ, 8 किमी दूर बरामद हुआ शव

Crocodile Terror Returns: गोंडा में सरयू नदी किनारे हाथ धोते समय मगरमच्छ ने 30 वर्षीय युवक दीपक पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया. SDRF टीम ने करीब 24 घंटे बाद शव को घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर बरामद किया. युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था.

ADVERTISEMENT

Crocodile Caught In Gonda
Crocodile Caught In Gonda
social share
google news

Crocodile Terror Returns: गोंडा के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले में 30 वर्षीय दीपक की मौत हो गई, जिनका शव SDRF की टीम ने आज 8 किलोमीटर दूर से बरामद किया. दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, जहां हाथ धोते समय मगरमच्छ ने हमला कर उन्हें नदी में खींच लिया था.