प्रयागराज और कानपुर में दिखा बड़ा उछाल, यूपी के 10 जिलों में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल
UP Petrol Price Today: उत्तर प्रदेश में 21 मई को पेट्रोल कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कानपुर, नोएडा और वाराणसी समेत कई शहरों में तेल महंगा हुआ, जबकि लखनऊ में मामूली राहत मिली. प्रयागराज में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Petrol Price Today
UP Petrol Price Today: आम जनता की जेब और घर के बजट पर सीधा असर डालने वाली तेल की कीमतों में आज यानी 21 मई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मिला-जुला बदलाव देखने को मिला है. एक तरफ प्रदेश के अधिकांश बड़े जिलों और व्यापारिक केंद्रों में पेट्रोल के दाम कल के मुकाबले बढ़ गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में उपभोक्ताओं को बेहद मामूली राहत मिली है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रयागराज और कानपुर में दर्ज की गई है जबकि वाराणसी में पेट्रोल के दाम 99 रुपये के पार पहुंच चुके हैं. आइए जानते हैं कि आज यूपी के प्रमुख 10 जिलों में पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं और कहां दाम बढ़े या घटे हैं.