UPTak Baithak Logo

धनंजय सिंह के इलाके में बाहुबली बृजेश सिंह की एंट्री से मची खलबली, क्या है पूरा मामला?

ADVERTISEMENT

बृजेश सिंह की जौनपुर राजनीति में बढ़ती सक्रियता और बेटे सिद्धार्थ सिंह की एंट्री ने सियासी हलचल तेज कर दी है. वहीं धनंजय सिं और अब्बास अंसारी की राजनीतिक चालों ने पूर्वांचल की सत्ता समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की धरती हमेशा से ही बाहुबल और राजनीति के कॉकटेल के लिए जानी जाती रही है. इस वक्त जौनपुर के सियासी गलियारों में एक नई स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. लंबे समय से यह सुगबुगाहट थी कि बनारस और गाजीपुर में अपना डंका बजाने वाले बाहुबली बृजेश सिंह अब जौनपुर की सियासत में एंट्री मार सकते हैं, और अब यह चर्चा हकीकत में बदलती दिख रही है. महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में बृजेश सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह की धमाकेदार मौजूदगी ने जौनपुर के मौजूदा 'किंगमेकर' धनंजय सिंह के खेमे में खलबली मचा दी है. उधर मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने भी पाला बदलने के संकेत देकर यूपी की राजनीति में बाहुबलियों के एक नए सियासी खेल की शुरुआत कर दी है.