लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर लगे गंभीर आरोप, अब एक-एक कर सामने आ रहीं ये चौंकाने वाली बातें

ADVERTISEMENT

Lucknow University professor case: लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर छात्रा के कथित यौन शोषण, अनुचित बातचीत और पेपर लीक के गंभीर आरोप लगे हैं. वायरल ऑडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया, जबकि पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

social share
google news

Lucknow University professor case: लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह से जुड़ा मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. उन पर एक छात्रा के कथित यौन शोषण, अनुचित बातचीत और परीक्षा का पेपर लीक करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि पुलिस ने भी शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो क्लिप के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली और विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इस घटना ने न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि पूरे शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है.