दीपिका नागर केस में बड़ा एक्शन, दहेज हत्या आरोप में पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
Dipika Nagar case: दीपिका नागर दहेज उत्पीड़न और हत्या मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए न्याय की मांग की है.
Dipika Nagar case: दीपिका नागर के दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. शादी के बाद से ही दीपिका को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था. परिवार का आरोप है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है.