सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए मर्डर केस में यूपी से हुई नई गिरफ्तारी, सीबीआई की जांच हुई तेज
ADVERTISEMENT
Suvendu Adhikari PA murder case:पश्चिम बंगाल के चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है, जहां जांच में उत्तर प्रदेश कनेक्शन मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है. वाराणसी और बलिया से कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि एजेंसी मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जांच कर रही है.
Chandranath Rath murder case: पश्चिम बंगाल के चंद्रनाथ रथ हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है. यह मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. सीबीआई की जांच लगातार जारी है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में वाराणसी से विनय राय नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस हत्या की साजिश में शामिल बताया जा रहा है. इससे पहले बलिया जिले से भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसियां मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की गहन जांच कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
