लेटेस्ट न्यूज़

CM सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में 5वां बदमाश विनय राय उर्फ पमपम अरेस्ट, कौन है ये?

Chandranath Rath Murder Case Update: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन. गाजीपुर निवासी शूटर विनय राय पमपम को वाराणसी से किया गिरफ्तार. सीजीएम कोर्ट ने दी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड.

ADVERTISEMENT

Vinay Rai Alias Pampam
Vinay Rai Alias Pampam
social share
Google CTA

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में सीबीआई (CBI) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गाजीपुर जिले के देवरिया गांव निवासी विनय राय उर्फ पमपम (40) को गिरफ्तार किया है. लखनऊ और कोलकाता सीबीआई की संयुक्त रणनीति के बाद आरोपी को वाराणसी पुलिस लाइन के पास से दबोचा गया.