लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर जिस लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी थी गाली, अब उसने सरकार से क्यों मांगी मदद?

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar protest: जंतर-मंतर विवाद में पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा और उसकी मां ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. परिवार ने दावा किया कि वायरल वीडियो के बाद उन्हें ट्रोलिंग, धमकियों और डर के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है.

social share
Google CTA

Jantar Mantar protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली छात्रा और उसकी मां का बयान सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को भारी ट्रोलिंग और डर का सामना करना पड़ रहा है. छात्रा और उसकी मां दोनों ने कैमरे के सामने आकर हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगी है. लड़की की मां ने बताया कि हालात इतने खराब हो गए हैं कि उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा है और अब वे अपनी जान बचाने के लिए मुंह ढक कर जगह-जगह भटक रहे हैं.