अतीक अहमद का बेटा अली कोर्ट में पेश, भाई अहजम के काफिले की भी चेकिंग
प्रयागराज जिला कोर्ट में सोमवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके सहयोगी आशाद कालिया को 2023 के मारपीट और रंगदारी मामले में पेश किया गया. दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जेलों से लाया गया था.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया गया. साल 2023 में करेली थाने में दर्ज मारपीट और रंगदारी के मामले में अली अहमद और अतीक के लिए काम करने वाले आशाद कालिया को कोर्ट लाया गया था. दोनों की पेशी के दौरान जिला कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा.
