लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे सहारनपुर और बागपत की कमान

समाजवादी पार्टी ने 2027 चुनाव से पहले बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को सहारनपुर और बागपत जिले का प्रभारी नियुक्त किया है. जानिए वेस्ट यूपी में संगठन को मजबूत करने की सपा की क्या है खास रणनीति.

ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilsh Yadav and Raj Kumar Bhati
File Photo: Akhilsh Yadav and Raj Kumar Bhati
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमीनी स्तर पर अपनी घेराबंदी मजबूत करनी शुरू कर दी है. इसी चुनावी रणनीति के तहत पार्टी ने अपने तेजतर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रमुख चेहरा राजकुमार भाटी को पश्चिमी यूपी के दो बेहद अहम जिलों सहारनपुर और बागपत की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. अब तक टीवी डिबेट्स पर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से रखने वाले राजकुमार भाटी को सीधे जनता के बीच चौपाल और पंचायतें लगाकर जमीनी स्तर पर कैडर खड़ा करने का जिम्मा मिला है.