एटा में राजनीति का पारिवारिक रसूख, साइकिल यात्रा और कासगंज से टिकट की चाहत... अखिलेश यादव के सामने भिड़ने वाले मंजीत यादव कौन हैं?
लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव से भिड़ने वाले सपा नेता मंजीत यादव कौन हैं? जानिए उनका राजनीतिक रसूख, पारिवारिक पृष्ठभूमि और पूरा सियासी प्रोफाइल.
ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and Manjeet Yadav
लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी की सांगठनिक बैठक के दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सामने एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव से भिड़ने के बाद सपा नेता मंजीत यादव एकाएक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इस तीखी झड़प के बाद सपा नेतृत्व ने एटा और कासगंज जिलों की पूरी सांगठनिक और फ्रंटल इकाइयों को भंग कर दिया. लेकिन आखिर कौन हैं मंजीत यादव और सपा में उनका राजनीतिक कद कितना बड़ा है? आइए जानते हैं उनकी पूरी प्रोफाइल.

