लाल कम, भगवा ज्यादा! अखिलेश के PDA रथ पर मायावती का तंज, सपा की रणनीति पर उठाए सवाल
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित 'PDA रथ' को लेकर निशाना साधा है. मायावती ने रथ के रंग को लेकर सवाल उठाते हुए इसे सपा के पारंपरिक लाल रंग की तुलना में आरएसएस और बीजेपी के भगवा रंग से ज्यादा जुड़ा बताया.
ADVERTISEMENT

Mayawati on Akhilesh Yadav PDA Rath News
Mayawati on Akhilesh Yadav PDA Rath News: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित 'PDA रथ' को लेकर निशाना साधा है. मायावती ने रथ के रंग को लेकर सवाल उठाते हुए इसे सपा के पारंपरिक लाल रंग की तुलना में आरएसएस और बीजेपी के भगवा रंग से ज्यादा जुड़ा बताया. उन्होंने सपा की चुनावी रणनीति और 'PDA' की वास्तविकता पर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव 24 सितंबर को इसी PDA रथ के जरिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं और रायबरेली में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर पहुंचेंगे.

