लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की हुई हत्या? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बदल गई मौत की पूरी कहानी

Yogendra Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत हुई थी. पुलिस ने पहले इसने सामान्य दौड़ लगाने के कारण हुई मौत बताया था. हालांकि अब इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बहुत बड़ा खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Yogendra Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत हुई थी. पुलिस ने पहले इसने सामान्य दौड़ लगाने के कारण हुई मौत बताया था. हालांकि अब इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार सीतापुर निवासी अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ लगाने से नहीं हुई है, बल्कि उनके गले में 250 मिलीलीटर की छोटी बोतल फंसने के कारण दम घुटने से हुई है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि मृतक के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए इस खुलासे के बाद मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर दिया है.