ब्रेकअप के बाद स्कूल पहुंचा सऊद, Ex-गर्लफ्रेंड टीचर फातिमा को मार दी गोली, फिर आगे जो हुआ उससे मच गई चीख-पुकार!
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को शहर के बीचोंबीच स्थित एक स्कूल में सनसनीखेज वारदात सामने आई. सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली.
ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri School Shooting New
Lakhimpur Kheri School Shooting News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को शहर के बीचोंबीच स्थित एक स्कूल में सनसनीखेज वारदात सामने आई. सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में शिक्षिका निशात फातिमा और युवक मोहम्मद सऊद की मौके पर ही मौत हो गई. गोली चलने की आवाज से स्कूल में हड़कंप मच गया. उस समय क्लासरूम में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिससे उनमें भी दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.
