UPTak Baithak Logo

सरकारी नौकरी के लिए दौड़ा BTech पास शिवम यादव, फिनिस लाइन से 50 मीटर पहले गिरकर हुई मौत

ADVERTISEMENT

Moradabad Home Guard Recruitment: मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान बरेली के 27 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की अचानक गिरने से मौत हो गई. पिता के मुताबिक, समय पर मेडिकल सुविधा नहीं मिली, जबकि पुलिस ने बताया कि शिवम को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

social share
Google CTA

Moradabad Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान एक बेहद दुखद घटना घटी, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. बरेली का रहने वाला 27 साल का एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर, शिवम यादव, सरकारी नौकरी की उम्मीद में इस दौड़ में शामिल हुआ था. 4800 मीटर की इस दौड़ में उसे 28 मिनट में कुल 12 राउंड पूरे करने थे. शिवम 11 राउंड बहुत ही सफलतापूर्वक पूरे कर चुका था, लेकिन अपने लक्ष्य से महज 50 मीटर दूर 12वें राउंड में वह अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा. बाउंड्री के बाहर खड़े होकर सब कुछ देख रहे उसके पिता के सामने ही यह दर्दनाक हादसा हुआ. आनन-फानन में शिवम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.