अखिलेश यादव चल दिए हैं 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राह पर! सपा चीफ बड़े मंगल पर भगवा गमछा ओढ़े भंडारा बांटते नजर आए
Akhilesh Yadav News: बड़े मंगल पर लखनऊ में अखिलेश यादव ने बांटा भंडारा. रामचरितमानस को बताया सांस्कृतिक संविधान. ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने वाले राजकुमार भाटी को लगी फटकार.
ADVERTISEMENT

UP Political News
Akhilesh Yadav Lucknow Visit: यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सटीक विश्लेषण लेकर हाजिर है. आज के इस विशेष अंक में हमारी तीन बड़ी और मुख्य खबरें सपा चीफ अखिलेश यादव की 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर बढ़ती राह और लखनऊ की सड़कों पर उनका भंडारा बांटना, हाईकोर्ट के आदेश के बाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के संदर्भ में अखिलेश यादव द्वारा रामचरितमानस को 'सांस्कृतिक संविधान' की संज्ञा देना और ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी को लखनऊ तलब कर अखिलेश यादव द्वारा लगाई गई कड़ी फटकार और दी गई सख्त चेतावनी शामिल हैं.
