व्हाट्सएप पर चलता था फर्जी सर्टिफिकेट और मार्कशीट का काला कारोबार, खुद को डॉक्टर बताने वाला 12वीं पास मनीष कुमार हैदराबाद से गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
Fake Marksheet Racket: कानपुर पुलिस ने नकली मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट का सरगना मनीष कुमार है, जो खुद को डॉक्टर बताता था और व्हाट्सएप के जरिए फर्जी दस्तावेज बेचता था.
Kanpur Fake Marksheet Racket: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कानपुर पुलिस ने नकली मार्कशीट, डिग्री और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कथित तौर पर देशभर में अपना नेटवर्क फैलाकर लोगों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करा रहा था. इस मामले में गिरोह के सरगना मनीष कुमार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके सहयोगी अर्जुन यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में इसकी फ्रेंचाइजी तक फैली हुई थी.
