‘बेटे को भूल जाओ’ कॉल के बाद परिवार के उड़े होश… बिजनौर के विशाल का कश्मीर में हुआ धर्म परिवर्तन?
Alleged Religious Conversion Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा गए 17 वर्षीय नाबालिग विशाल के कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

Alleged Religious Conversion Case
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा गए 17 वर्षीय नाबालिग विशाल के कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने उसे कुपवाड़ा ले जाया गया और वहां कथित रूप से बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. मामले के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.