EX-गर्लफ्रेंड को कार की बोनट पर घसीटने वाले शाहनवाज को पुलिस ने उठाया, अब आगे क्या?
ADVERTISEMENT
शहनवाज ने अनामिका पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। अनामिका ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी रुकी नहीं और वह गिर गई.
राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से कुचलने और घसीटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई उस लग्जरी कार को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है. जनेश्वर मिश्र पार्क पुलिस चौकी में लगभग डेढ़ घंटे तक रखे जाने के बाद जब शाहनवाज को पुलिस जीप से आगे की पूछताछ के लिए ले जाया गया तो मीडिया द्वारा पूछे गए कड़े सवालों पर उसने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी.

