प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की दिनदहाड़े हत्या, भड़के सपाइयों ने सब कहा
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की हत्या की गई जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामला पुरानी रंजिश और चुनावी तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है. जांच अभी भी जारी है.
प्रयागराज के हंडिया इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. कैफे से चाय पीकर बाहर निकल रहे पवन यादव पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद जहां पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

