यूपी के इस जिले में साई ग्लोबल नाम से खुलेगी नई यूनिवर्सिटी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
अलीगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया विकल्प खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरसौल गांव में साई ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. विश्वविद्यालय को अलीगढ़ की ओम साईं सेवा समिति प्रायोजित करेगी.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अलीगढ़ के सरसौल गांव में नई यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इस विश्वविद्यालय का नाम साई ग्लोबल यूनिवर्सिटी रखा जाएगा.

