मेरे साथ संबंध बनाए और फिर... प्रेमी मोनिस के निकाह में पहुंची उसकी 'प्रेमिका', चीख-चीखकर बताने लगी ये बात
बिजनौर में निकाह के दौरान दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई और जमकर हंगामा किया.युवती ने मोनिस पर शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाने और दूसरी लड़की से चोरी-छिपे निकाह करने का आरोप लगाया. मामला पुलिस तक पहुंचा है.
ADVERTISEMENT

Bijnor News: सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया जब निकाह के ठीक वक्त दूल्हे की प्रेमिका शादी के मंडप में धमक पड़ी. सिर पर सेहरा सजाए बैठे दूल्हे को देखकर प्रेमिका ने रोते-बिलखते ऐसा हंगामा काटा कि बारातियों में अफरातफरी मच गई.लड़की का आरोप है कि दूल्हा बना युवक मोनिस उसका प्रेमी है जिसने शादी का झांसा देकर एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब चोरी-छिपे दूसरी लड़की से निकाह करने पहुंच गया. मौके पर मचे बवाल के बीच दूल्हे पक्ष ने आनन-फानन में निकाह पूरा कर दुल्हन को विदा तो करा लिया. लेकिन मामला अब थाने पहुंच गया है.

