UPTak Baithak Logo

फतेहपुर की वो सीट जहां हर चुनाव में बदल जाता है विधायक, हुसैनगंज विधानसभा में किसका पलड़ा भारी?

UP Kiska: फतेहपुर की हुसैनगंज विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है. 2012 में बसपा, 2017 में बीजेपी और 2022 में सपा ने जीत दर्ज की.2027 में विधायक उषा मौर्या और धुन्नी भैया के बीच मुकाबला चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

Husainganj Assembly Seat: साल 2008 के परिसीमन के बाद वजूद में आई फतेहपुर की हुसैनगंज विधानसभा सीट का मिजाज उत्तर प्रदेश की अन्य पारंपरिक सीटों से काफी अलग है. इस सीट का दिलचस्प इतिहास रहा है कि यहां की जनता हर चुनाव में नए चेहरे और अलग राजनीतिक दल पर भरोसा जताती है. 2012 में बहुजन समाज पार्टी, 2017 में भारतीय जनता पार्टी और 2022 में समाजवादी पार्टी ने यहां से जीत दर्ज की.वर्तमान में समाजवादी पार्टी की उषा मौर्या यहां से विधायक हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया और मौजूदा विधायक के बीच शह-मात का खेल शुरू हो चुका है.