UPTak Baithak Logo

बिजनौर में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत! पत्नी का शव गंगा किनारे, तो पति की बॉडी पर मिली सलवार; जांच में उलझी पुलिस

ADVERTISEMENT

बिजनौर के जलालपुर काजी गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. छोटू और उनकी पत्नी सुषमा 14 सितंबर को अचानक लापता हो गए थे. परिवार की ओर से दोनों की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई.

social share
Google CTA

Bijnor Suspicious Death Case: बिजनौर के जलालपुर काजी गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. छोटू और उनकी पत्नी सुषमा 14 सितंबर को अचानक लापता हो गए थे. परिवार की ओर से दोनों की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद 15 सितंबर को महिला का शव गंगा किनारे मिला, जबकि पति का शव जंगल में संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया. मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि पति के शव पर पत्नी की सलवार मिली.