UPTak Baithak Logo

6 महीने में देंगे 1 लाख सरकारी नौकरियां... यूपी में 15012 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन के बीच सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. UPESSC ने 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

UP Teacher Recruitment 2026
UP Teacher Recruitment 2026
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें प्रवक्ता (PGT) और सहायक अध्यापकों के पद शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर गोरखपुर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भर्ती का जिक्र करते हुए बड़ा ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि आगामी 6 महीनों के भीतर यानी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश सरकार 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराएगी.शिक्षक भर्ती के इस विज्ञापन और मुख्यमंत्री के 1 लाख सरकारी नौकरियों के बड़े वादे के बाद से ही यूपी के प्रतियोगी छात्रों और युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है.