प्रयागराज से वाराणसी तक PCS अफसरों के तबादले, काशी विश्वनाथ मंदिर को मिले नए CEO
वाराणसी के विश्वप्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मिल गया है. शासन ने PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया सीईओ नियुक्त किया है.
ADVERTISEMENT

धर्मनगरी वाराणसी के विश्वप्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मिल गया है. शासन ने PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा को मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया सीईओ नियुक्त किया है. इससे पहले वे प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे.

