लखनऊ में कार के बोनट पर EX गर्लफ्रेंड को घसीटने वाला शाहनवाज गिरफ्तार, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में युवती ने पहचान छिपाकर रिलेशनशिप में रहने वाले शाहनवाज का विरोध किया तो आरोपी ने कार से उसे 200-300 मीटर तक घसीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
ADVERTISEMENT

Shahnawaz Arrested
लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यश ठाकुर नाम बताकर एक युवती से रिलेशनशिप में रहने वाले शाहनवाज नाम के युवक की जब पोल खुली तो उसने युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश की. जब पीड़ित युवती ने उसकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी उसे कार से कई सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई लखनऊ पुलिस ने 3 टीमें गठित कर आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है.

