लेटेस्ट न्यूज़

मार दो गोली हमें... सहारनपुर में देर रात सपा सांसद इकरा हसन पुलिस अधिकारियों पर जमकर बरसीं, खूब कटा बवाल

सहारनपुर के सदर बाजार थाने में कैराना सांसद इकरा हसन समर्थकों संग धरने पर बैठीं. मोनू कश्यप मर्डर केस के पीड़ित परिवार को जेल भेजने पर पुलिस से हुई तीखी बहस.

ADVERTISEMENT

Iqra Hasan
Iqra Hasan
social share
google news

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला उस समय भारी सियासी संग्राम का केंद्र बन गया, जब रात के अंधेरे में कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ सदर बाजार थाने के भीतर धरने पर बैठ गईं. डीआईजी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ इकरा हसन की तीखी नोकझोंक हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में जमकर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान थाने की बिजली गुल होने पर माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया.