सहारनपुर में हत्या केस को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने दिया धरना, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT
Saharanpur Iqra Hasan Protest: सहारनपुर में मोनू कश्यप हत्या मामले को लेकर सपा सांसद इकरा हसन ने सदर बाजार थाना परिसर में पीड़ित परिवारों के समर्थन में धरना दिया. उन्होंने पुलिस के रवैये और कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की.
धरने के दौरान इकरा हसन ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, उनका धरना जारी रहेगा. सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस का व्यवहार तानाशाही जैसा है और महिला पुलिसकर्मियों के रवैये पर भी सवाल उठाए.
