लेटेस्ट न्यूज़

'पॉर्न मास्टरमइंड' विकास सिंह के पास मिले 10 हजार अश्लील वीडियो, टेलीग्राम वाली रेट लिस्ट होश उड़ा देगी!

Hardoi porn scandal: प्रयागराज के धूमनगंज का विकास सिंह हरदोई पुलिस द्वारा गिरफ्तार. बीटेक इंजीनियर टेलीग्राम पर 21 चैनल चलाकर बच्चों को बेचता था पोर्न वीडियो. खातों में मिले 1.20 करोड़ रुपये.

ADVERTISEMENT

Hardoi Porn Scandal
Hardoi Porn Scandal
social share
google news

हर मां-बाप की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है कि उनका बेटा पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बने. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरौली इलाके में भी एक ऐसा ही घर था. पिता ने पाई-पाई जोड़कर बेटे को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाया. लाखों रुपये खर्च किए और प्रयागराज के एक मशहूर कॉलेज में उसका दाखिला कराया. साल 2019 में बेटे ने शान से बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल की. माता-पिता की आंखों में आंसू थे और दिल में यह तसल्ली कि अब बेटा इंजीनियर बन गया है, बड़ी कंपनी में नौकरी करेगा. पिता ने बेटे के हाथ में मोटी-मोटी किताबें और एक महंगा लैपटॉप लाकर रख दिया था ताकि वह नई तकनीक सीख सके. लेकिन उस पिता को शायद दूर-दूर तक इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस बेटे के हाथ में उन्होंने किताबें और लैपटॉप दिया है, वही इंटरनेट की अंधेरी गलियों का सबसे बड़ा 'पोर्न मास्टरमाइंड' बन जाएगा.