लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर ट्रस्ट से बाहर होने के बाद चंपत राय का पहला बयान आया सामने, चंदा चोरी विवाद पर बोले- जवाब दूंगा

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में ट्रस्ट से हटने के बाद चंपत राय का पहला बयान सामने आया. उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई के जरिए प्रतिक्रिया दी और कहा कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने पर सभी आरोपों का जवाब देंगे.

ADVERTISEMENT

Champat Rai Story
Champat Rai Story
social share
Google CTA

Champat Rai on Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के हाई-प्रोफाइल विवाद और ट्रस्ट से विदाई के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. अपने ऊपर लग रहे गंभीर आरोपों पर चंपत राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर अपना जवाब दिया है. चंपत राय ने रामचरितमानस की एक चौपाई के जरिए अपने मौजूदा हालात को बयां करते हुए साफ कहा कि उनका जीवन एक खुली पुस्तक की तरह रहा है और विशेष जांच टीम (SIT) की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद एक-एक सवालों का जवाब देंगे.