लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के किसानों के लिए सरकार लाई नई योजना, अब गाय-भैंस की मौत या हादसे पर सीधे खाते में आएगा पूरा पैसा

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और पशुपालकों के लिए 'मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन और पशुधन बीमा योजना' को मंजूरी दी है. योजना के तहत सरकार बीमा प्रीमियम का 85% खर्च वहन करेगी और पशु की मौत या स्थायी अपंगता की स्थिति में बीमा राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने 'मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन और पशुधन बीमा योजना' को मंजूरी दे दी है. इस योजना का सीधा मकसद ग्रामीण इलाकों में डेयरी चलाने वाले और छोटे किसानों को एक मजबूत सुरक्षा कवच देना है.