बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव ने भेजा मानहानि नोटिस, दोनों के बीच विवाद की क्या है जड़?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है. सपा ने मानहानि नोटिस भेजा है. जानिए पूरा मामला क्या है.
ADVERTISEMENT

Nishikant Dubey and Akhilesh Yadav
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब एक बड़े सियासी संग्राम में तब्दील हो चुका है. राम के दरबार में जहां चढ़ावे की गिनती होनी चाहिए थी वहां अब राजनीति फोन कॉल और सीडीआर की गिनती में उलझ गई है. एक तरफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा है कि चोरी के आरोपी टिन्नू यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच लगातार बातचीत होती थी. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर 10 मिनट के भीतर निशिकांत दुबे अपना एक्स पोस्ट डिलीट नहीं करते हैं तो वह उनपर FIR कराएंगे. इस बीच अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस थमा दिया है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हो रहे लगातार टकराव का मामला सूर्खियों में बना हुआ है.
