लेटेस्ट न्यूज़

दूसरे पति संग हरिद्वार में हनीमून मनाती ज्योति को आखिर क्यों उठा ले गई मेरठ पुलिस?

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News: मेरठ में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पुलिस को चुनौती देने वाली महिला ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई. लूट की वारदात में आरोपी बताई जा रही ज्योति फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रही थी.

social share
Google CTA

Meerut Crime News: मेरठ में सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती देने वाली एक महिला आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गई. महिला ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पुलिस को चुनौती दी थी, लेकिन यही वीडियो उसकी गिरफ्तारी का कारण बन गया. मामला सरधना थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां महिला पर लूट की वारदात में शामिल होने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, महिला फरार चल रही थी और इस दौरान वह अपने दूसरे पति के साथ हरिद्वार में हनीमून मना रही थी. तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया.