धर्मेंद्र यादव से गले मिले अब्बास अंसारी, सपा में वापसी की अटकलें हुई तेज
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल की राजनीति में मऊ एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है. मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सुभाषपा के विधायक रहे अब्बास अंसारी की समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
UP Politics: पूर्वांचल की राजनीति में मऊ एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है. मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से सुभाषपा के विधायक रहे अब्बास अंसारी की समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ मुलाकात ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है. दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीर सामने आने के बाद मऊ की सियासत में अब्बास अंसारी की संभावित राजनीतिक रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह घटनाक्रम राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है.
