लेटेस्ट न्यूज़

पहली बार सामने आए रूबी के सगे भाई, बहन को लेकर कह दीं ये चौंकाने वाली बातें!

ADVERTISEMENT

Agra Husband Murder Case: आगरा के चर्चित पति हत्याकांड में आरोपी रूबी शर्मा के भाई अजय शर्मा पहली बार सामने आए हैं. उन्होंने बहन के बचपन, परिवार, शादी और वर्षों से टूटे रिश्तों को लेकर कई अहम खुलासे किए.

social share
Google CTA

Agra Husband Murder Case: आगरा के चर्चित पति हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जहां आरोपी पत्नी रूबी से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, वहीं अब पहली बार रूबी के भाई अजय शर्मा सामने आए हैं. उन्होंने अपनी बहन के बचपन, परिवार, शादी और उससे वर्षों से टूटे रिश्तों को लेकर कई अहम बातें बताईं. अजय ने साफ कहा कि उनकी बहन ने जो किया वह गलत है, लेकिन इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर उसे इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत क्यों आई.