लेटेस्ट न्यूज़

'थूक नहीं बस सूंघ रहा था'... दूध में शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया आरिफ तो सुनने लगा ये कहानी!

Milk Vendor Arif: सीतापुर में दूध विक्रेता आरिफ पर दूध में थूक मिलाने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर उसे रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. जानिए पूरा मामला और आरोपी की सफाई.

ADVERTISEMENT

Milk Vendor Arif
Milk Vendor Arif
social share
Google CTA

Milk Vendor Arif: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खाने-पीने की चीजों में थूक मिलाने का एक और घिनौना और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कोतवाली देहात इलाके में लोगों के घरों में सुबह-सुबह सेहत का ढोंग रचकर दूध बांटने वाले एक दूध विक्रेता आरिफ को रंगे हाथ पकड़ा गया है. आरोप है कि आरिफ घरों के बर्तनों में दूध डालने से ठीक पहले उसमें थूक मिला देता था. इस हरकत की भनक लगते ही एक स्थानीय संगठन ने बकायदा जाल बिछाया और आरिफ की इस घिनौनी करतूत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. सबूत सामने आते ही मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया.