UPTak Baithak Logo

DUSU में समाजवादी छात्र सभा के शानदार प्रदर्शन से अखिलेश यादव खुश, विशेष यादव को लेकर कही बड़ी बात

ADVERTISEMENT

Samajwadi Chhatra Sabha DUSU: डूसू चुनाव में समाजवादी छात्र सभा समर्थित विशेष यादव ने संयुक्त सचिव पद पर कड़ी टक्कर दी और दूसरे स्थान पर रहे. उनके प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने छात्रों को श्रेय दिया और दिल्ली का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश में भी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई.

social share
Google CTA

Samajwadi Chhatra Sabha DUSU: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार समाजवादी छात्र सभा के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है. एनएसयूआई से बगावत कर संयुक्त सचिव पद का चुनाव लड़ने वाले विशेष यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी छात्र सभा का समर्थन हासिल किया और चुनाव में सभी को कड़ी टक्कर दी. इस शानदार प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए इसका पूरा श्रेय खुद छात्रों को दिया है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए उत्तर प्रदेश में भी छात्र संघ चुनाव कराने की जोरदार मांग उठाई है.