UP Weather: यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 21 सितंबर को लेकर जारी किया लेटेस्ट अपडेट
UP Weather: यूपी में 21 सितंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना नहीं जताई है. हालांकि बारिश न होने के कारण राज्य में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है. लगातार हो रही बारिश के बाद 21 सितंबर को यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अच्छी धूप निकलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है. इसके साथ ही IMD ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है. हालांकि राहत की बता यह है कि मौसम विभाग ने यूपी के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.

