UPTak Baithak Logo

‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, वाराणसी के एक गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई 4 महिलाएं और 3 पुरुष

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर चार महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी इलाके में स्थित इस गेस्ट हाउस में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था.

ADVERTISEMENT

Varanasi Guest House Raid News
Varanasi Guest House Raid News
social share
Google CTA

Varanasi Guest House Raid News: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर चार महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी इलाके में स्थित इस गेस्ट हाउस में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कमरों से सात लोग पकड़े गए. सभी को संदिग्ध अवस्था में मिलने की बात पुलिस ने कही है. तलाशी के दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे.