UPTak Baithak Logo

यूपी में 10वीं पास के लिए आई नौकरी, ₹12000 से लेकर ₹35000 तक हर महीने मिलेगी शानदार सैलरी

Maharajganj Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में रोजगार मेला लगने जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे युवा 23 सितंबर 2026 को इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Maharajganj Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में रोजगार मेला लगने जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे युवा 23 सितंबर 2026 को इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल स्थित राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें 20 से ज्यादा नामी कंपनियां शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक करीब 2000 से अधिक पदों पर रोजगार मेले में सीधी भर्ती होगी. इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर चुके युवा आसानी से हिस्सा ले सकते हैं