यूपी में 6 अप्रैल से 6 जुलाई के बीच जज रवि कुमार दिवाकर ने 13 दोषियों को सुनाई मौत की सजा
UP News: ज्ञानवापी मामले से चर्चा में आए जज रवि कुमार दिवाकर ने तीन महीने में छह हत्याकांडों में 13 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई. जानिए सभी मामलों की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: ज्ञानवापी प्रकरण में अपने फैसले को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे जज रवि कुमार दिवाकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह मुजफ्फरनगर में हत्या के मामलों में उनके हालिया फैसले हैं. बीते 6 अप्रैल से 6 जुलाई 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग छह हत्याकांडों में कुल 13 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. कम समय में आए इन फैसलों को लेकर न्यायिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.
