लेटेस्ट न्यूज़

मधुबन विधानसभा में किसका चलेगा जादू? 2027 चुनाव से पहले बदल रहे हैं समीकरण

ADVERTISEMENT

मधुबन विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। यहाँ विकास, बाढ़ और रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं। आगामी चुनाव में जातीय समीकरण और स्थानीय समस्याएं निर्णायक होंगी।

social share
Google CTA

UP Politics: उत्तर प्रदेश की मधुबन विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनती नजर आ रही है. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही इस सीट पर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. मधुबन सीट लंबे समय से बाढ़, कटान और रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दों के कारण चर्चा में रही है. यही वजह है कि हर चुनाव में यहां विकास और जनसरोकारों के मुद्दे सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं. पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है.