113 करोड़ की प्राण प्रतिष्ठा से 10.12 करोड़ के ध्वजारोहण तक..., अब राम मंदिर के इन 4 बड़े कार्यक्रमों की जांच कर रही है SIT
राम मंदिर एसआईटी जांच के तहत अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चार बड़े आयोजनों पर हुए 124 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च की जांच जारी है. जानें किन कार्यक्रमों का हिसाब-किताब खंगाला जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Temple
Ram Mandir SIT Investigation: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब अपनी पड़ताल का दायरा बढ़ा दिया है. जांच एजेंसी पिछले दो वर्षों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार प्रमुख कार्यक्रमों पर हुए कुल 124 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का ऑडिट कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इन आयोजनों पर खर्च की गई राशि ट्रस्ट की निर्धारित वित्तीय प्रक्रियाओं और स्वीकृतियों के अनुरूप खर्च की गई थी या नहीं. इसके लिए ऑडिट रिपोर्ट, पेमेंट वाउचर, बिल, चार्टर्ड अकाउंटेंट के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
